#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सरसावा मे चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के ज़ेवर बरामद…

सरसावा मे चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के ज़ेवर बरामद…

संवाददाता- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आसिफ उर्फ फिक्का निवासी मोहल्ला मिर्धान, कस्बा व थाना सरसावा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर नकुड़ रोड हाईवे पुल से पहले नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने उसके कब्ज़े से चोरी किए गए जेवर बरामद किए हैं, जिनमें गले का हार, टोप्स, गले का सेट, मंगलसूत्र, गले की चेन, चार जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी चुटकी और 15 सिक्के शामिल हैं।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शांति धाम रोड पर एक बंद मकान में दीवार पर चढ़कर चोरी की थी। वह दरवाज़े के पीछे नज़र रख रहा था, जबकि उसके साथी ज़ेवर से भरा बैग लेकर आए थे। बाद में वे जंगल की तरफ भाग गए थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button