#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खंभारखेड़ा सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

खंभारखेड़ा सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। तहसील सदर क्षेत्र के खंभारखेड़ा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। मंगलवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचे और हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और नियमानुसार अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चलुवाराजू आर., तहसीलदार सदर मुकेश कुमार वर्मा, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वाणी गुप्ता तथा सीएमएस डॉ. आरके कोली मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button