#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

नवदंपति को भेंट की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और भारतीय संविधान की पुस्तक

शादी समारोह में अनोखी पहल: नवदंपति को भेंट की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और भारतीय संविधान की पुस्तक

शाहपुरा (भीलवाड़ा), राजस्थान। शादी समारोह में आमतौर पर नवदंपति को उपहार स्वरूप घरेलू सामान और अन्य वस्तुएं भेंट की जाती हैं, लेकिन शाहपुरा में एक विवाह समारोह के दौरान चन्देरिया परिवार ने अनूठी पहल करते हुए नवदंपति को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट की। इस पहल के माध्यम से शिक्षा, समानता और संवैधानिक मूल्यों का संदेश दिया गया। जानकारी के अनुसार, नई मुस्कान सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर रामेश्वर पहाड़िया के सुपुत्र अरुण पहाड़िया एवं लक्ष्मी डिडवानिया के विवाह समारोह में मानपुरा वाले चन्देरिया परिवार की ओर से धनराज चन्देरिया ने नवदंपति को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट की।इस अवसर पर धनराज चन्देरिया ने नवदंपति को संबोधित करते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के साथ बाबा साहब के विचारों, सिद्धांतों और संविधान के मूल्यों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकार प्रदान किए हैं।उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बाबा साहब के प्रसिद्ध विचार “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा” का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। शिक्षित व्यक्ति अपने अधिकारों को समझने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी सही दिशा दे सकता है।धनराज चन्देरिया ने नवदंपति से आह्वान किया कि वे अपने नए वैवाहिक जीवन में शिक्षा, आपसी सम्मान, समानता और सामाजिक जागरूकता को प्राथमिकता दें तथा बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। इस अवसर पर नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए चन्देरिया परिवार मानपुरा की ओर से धनराज चन्देरिया, कंचन देवी, राजेन्द्र कुमार, सुशीला, सुरेन्द्र कुमार, ललिता, निल, हेतल, महिमा, गरिमा एवं दक्ष चन्देरिया सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विशेष संदेश: विवाह समारोह में संविधान और शिक्षा का महत्व बताने वाली यह पहल सामाजिक जागरूकता और आने वाली पीढ़ी को संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश देती है।

SvasJsNews | जनहित की आवाज

Related Articles

Back to top button