#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

कार्तिक पूर्णिमा पर चक्रतीर्थ शिव मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कार्तिक पूर्णिमा पर चक्रतीर्थ शिव मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कल्याणपुर मेले और तालाब का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम आवागमन के लिए पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर स्थित चक्रतीर्थ शिव मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर, तालाब और मेले का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित स्नान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मेला स्थल पर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता – विपिन कुमार प्रजापति

Related Articles

Back to top button