चिलकाना पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को दबोचा, स्मैक बरामद…

चिलकाना पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को दबोचा, स्मैक बरामद…
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना चिलकाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शहज़ाद उर्फ एजाज़ उर्फ तोता निवासी ग्राम फिरोज़ाबाद, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गश्त व चेकिंग के दौरान ग्राम फिरोज़ाबाद से पाजबांगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। जिसके कब्ज़े से अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त था।पूछताछ में पुलिस उसके नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है, कि वह स्मैक कहां से लाता था और किस-किस को बेचता था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है जिसे शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा।



