#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेम सुगंध महाराज से की मुलाकात

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेम सुगंध महाराज से की मुलाकात

संवाददाता -विपिन कुमार प्रजापति

पीलीभीत: पुरनपुर पीलीभीत हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर किनारे स्थित साक्षी आश्रम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है| मंगलवार शाम प्रख्यात कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री आश्रम पहुंचे और प्रेम सुगंध महाराज से मुलाकात की| उनके आगमन को लेकर आश्रम में पहले से तैयारी की गई थी| धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने के बाद आश्रम में हलचल बढ़ गई| धार्मिक जगत की चर्चित हस्ती के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया| जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार शाम साक्षी आश्रम पहुंचे| यहां उन्होंने प्रेम सुगंध महाराज से मुलाकात की| उनके आगमन को देखते हुए आश्रम परिसर में व्यवस्थाएं की गई थी| सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग भी सतर्क रहा| साक्षी आश्रम पिछले कुछ समय से राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र की चर्चित हस्तियों की आवाजाही को लेकर सुर्खियों में है| इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई बड़े राजनीतिक चेहरे यहां पहुंच चुके हैं| लगातार प्रभावशाली लोगों के आश्रम पहुंचने से उनकी गतिविधियां क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है|

 

Related Articles

Back to top button