#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मंडलायुक्त एवं ज़िलाधिकारी, लंगर में बैठकर ग्रहण किया प्रसाद…

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मंडलायुक्त एवं ज़िलाधिकारी, लंगर में बैठकर ग्रहण किया प्रसाद…

संवाददाता- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे के प्रांगण में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पहुंचकर सहभागिता की तथा मत्था टेककर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा मानवता के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। गुरु नानक देव जी ने समाज को सत्य, सेवा, समानता, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने तथा आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम के उपरांत मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में बैठकर श्रद्धापूर्वक लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में सुजसबीर सिंह प्रधान श्री गुरु सिंह सभा, अमनप्रीत सिंह जनरल सेक्रेटरी, छबप्रीत सिंह मीट सेक्रेटरी, हनीत सिंह, सरदार हरिंदर सिंह चड्ढा गुरुपुरब कन्वीनर, सतविंदर सिंह माकन, सरदार पवनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा एवं सरदार तरनजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button