भीलवाड़ा में कैलाश मीणा जिला प्रमुख बनें , कांग्रेस को 31 मत, भाजपा के सुखा लाल को 14 मत मिले 17 वोट से विजय

भीलवाड़ा में कैलाश मीणा जिला प्रमुख बनें , कांग्रेस को 31 मत, भाजपा के सुखा लाल को 14 मत मिले 17 वोट से विजय
संवाददाता – सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा। जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस ने अपना बहुमत जीत में तब्दील कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश चंद्र मीणा ने भाजपा के सुखलाल गुर्जर को 17 मतों से हराकर जिला प्रमुख पद पर जीत हासिल की। कैलाश मीणा को कुल 45 मतों में से 31 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुखलाल गुर्जर को 14 मत प्राप्त हुए।
कैलाश चंद्र मीणा बिजौलिया के वार्ड नंबर 44 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। खनन व्यवसाय से जुड़े मीणा ने जिला प्रमुख के चुनाव में जीत दर्ज कर जिले की शीर्ष पंचायती राज संस्था की कमान संभाल ली है।
गौरतलब है कि जिला परिषद की कुल 45 सीटों में कांग्रेस ने 31 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा को 14 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। जिला प्रमुख के चुनाव में भी नतीजे इसी समीकरण के अनुरूप रहे और कांग्रेस ने अपना जिला प्रमुख बनाने में सफलता हासिल की।
पुर्व में प्रधान रह चुके कैलाश मीणा
जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने कैलाश चंद्र मीणा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बिजौलिया क्षेत्र के वार्ड संख्या 44 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मीणा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, साथ ही पार्टी का सिंबल फॉर्म भी जमा किया। कैलाश चंद्र मीणा पहले मांडलगढ़ क्षेत्र के प्रधान रह चुके हैं और उनका नाम जिला प्रमुख पद के लिए प्रमुख दावेदारों में शामिल था। पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूर्व राजस्व मंत्र एवं जिलाध्यक्ष रामलाल जाट, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



