#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर सहारनपुर पहुंची समरसता संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, दिल्ली रोड पर उमड़ा जनसैलाब

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर सहारनपुर पहुंची समरसता संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, दिल्ली रोड पर उमड़ा जनसैलाब

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया विशाल जनसभा को संबोधित, संत समाज का हुआ सम्मान; सामाजिक समरसता और समानता का दिया संदेश

संवाददाता- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर से काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के सहारनपुर पहुंचने पर जनपद में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए आम जनमानस में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने यात्रा का अभिनंदन किया।

यात्रा के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल के निकट विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी ने मुख्य रूप से संबोधित करते हुए संत गुरु रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन, उनकी शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज ने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनका संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

जनसभा को प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी श्री राम प्रताप जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा एवं कार्यक्रम संयोजक श्री लाल सिंह आर्य जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी, वरिष्ठ नेता श्री संदीप बालियान जी, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी जी, श्री बृजेश सिंह जी एवं श्री कपिल देव अग्रवाल जी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों से पधारे संत समाज के पूज्य संतों का मंच पर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक श्री अशोक रावत जी, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अनन्त ओझा जी, जिलाध्यक्ष सहारनपुर श्री अजीत सिंह राणा जी, जिला प्रभारी श्री हंसराज जाटव जी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, महानगर प्रभारी अजय कुमार शर्मा, शामली जिलाध्यक्ष श्री रामजी लाल कश्यप जी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी, महापौर एवं जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक एवं सह कार्यक्रम संयोजक श्री रविन्द्र कुमार मोल्हू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगे राम चौधरी जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विधायक श्री राजीव गुम्बर, श्री मुकेश चौधरी जी, श्री कीरत सिंह, श्री देवेंद्र निम जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button