एनएसबीवीएम में मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती

एनएसबीवीएम में मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती
इम्तियाज़ अहमद खान
ब्यूरो चीफ
रायबरेली। 23 नवम्बर 2026
न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा व गुरु नानक देव जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री तारकेश्वर सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्कूल के बच्चों ने गुरु नानक देव जी को श्रद्धा भक्ति पूर्वक याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्रा हर्षिता द्वारा सहपाठियों को नानक देव के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा मनाये जाने की पूर्ण कहानी समझाई। उन्होंने बताया कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। इसे ’’देव दिवाली’’ भी कहा जाता है। इसी क्रम में शिक्षिका रविन्दर कौर ने नानक देव जी के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए उन्हें एक सच्चा इंसान, सिख धर्म के संस्थापक और जाति-पाँति का विरोधी बताया। वे सम्पूर्ण मानव जाति के जीवन के लिए पथ प्रदर्शक हैं, इसीलिए इस दिन को गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।
अंत में प्रधानाचार्य जी ने बच्चों के प्रति अपने संबोधन में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा हिन्दू धर्मावलम्बियों तथा गुरु नानक देव जयंती (प्रकाश पर्व) सिख मतावलम्बियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैैं। एक में पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। तो दूसरे में गुरू नानक देव की शिक्षाएं एकेश्वरवाद, समानता, ईमानदारी, सेवाभाव, आडम्बरों का विरोध, समाजिक न्याय, सक्रिय जीवन और आचरण की पवित्रता निरन्तर जनमानस को प्रेरित करती रहेंगी। धर्म, सेवाभाव और देश के प्रति निष्ठा सिख सम्प्रदाय से बढ़कर अन्यत्र किसी में ही शायद देखने को मिलती हो। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



