#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार

रिपोर्ट- विपिन कुमार प्रजापति

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार

पीलीभीत के दियोरिया कला थाना क्षेत्र में परिवार रात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार अशोक ( 24) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रात करीब 9:00 बजे बिसंगापुर चौराहे के पास हुआ । स्थानीय लोग दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां अशोक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया वर्षा का इलाज जारी है।

बस पकड़ने निकले थे अशोक

दियोरिया कला थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव  रहने वाले रामऔतार के बेटे अशोक पानीपत में मजदूरी करते थे। रविवार रात में काम के लिए पानीपत जाने घर से निकले थे। बस पकड़ने के लिए बिसंगापुर चौराहे पहुंचे लेकिन बस न आने के बाद उन्होंने घर लौटने का फैसला किया। अशोक ने अपने भाई अमित को बाइक लेकर बुलाया। अमित के पहुंचने पर अशोक ने उससे बाइक ली और पत्नी वर्षा को बैठाकर घर के लिए  रवाना हो गए। अमित दूसरी बाइक से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली ने अशोक की बाइक को टक्कर मार दी।

तीन साल पहले हुई थी शादी

हादसे में अशोक और वर्षा सड़क पर गिरकर घायल हो गए।अशोक की शादी तीन साल पहले मगराशा गांव की बर्षा से हुई थी। थाना अध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि अशोक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button