ए वी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (फेज-II) का सफल आयोजन

डी ए वी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (फेज-II) का सफल आयोजन
रायबरेली। एन टी पी सी ऊंचाहार के डी ए वी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (फेज-II) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राज कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया l
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बिस्व मोहन सिंह, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी ऊंचाहार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री पंकज अरोड़ा, प्रमुख मानव संसाधन, एन टी पी सी ऊंचाहार; सुश्री एकता साहू, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन, एन टी पी सी ऊंचाहार; श्री राजीव कुमार पांडेय, प्राचार्य, डी ए वी ओबरा तथा श्रीमती सुनीता मिश्रा, प्राचार्या, डी ए वी औरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण, दीप प्रज्वलन एवं डी ए वी गान के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में शिक्षक प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न डी ए वी विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन विभिन्न विषयों एवं शैक्षणिक क्षेत्रों के अंतर्गत किया गया, जिनमें अंग्रेजी, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, संस्कृत तथा प्री-प्राइमरी (ईईडीपी-I एवं II) प्रमुख रहे। प्रत्येक विषय के प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को विषयवस्तु की बेहतर समझ विकसित करने, प्रभावी शिक्षण रणनीतियों को अपनाने, गतिविधि-आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के विभिन्न तरीकों से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं उपलब्धिपूर्ण रहा। इसमें सीखने-सिखाने की नई अवधारणाओं, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा शैक्षणिक नवाचारों पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण का दूसरा दिन भी विभिन्न विषयों से संबंधित सत्रों के साथ आयोजित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राज कुमार शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास, शिक्षण कौशल में निखार तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डी ए वी संस्था की यह पहल शिक्षकों को समयानुकूल एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण के लिए तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।



