#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसपीएस त्रिपुला में गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर हुए विविध आयोजन

एनएसपीएस त्रिपुला में  गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर हुए विविध आयोजन

इम्तियाज़ अहमद खान
ब्यूरो चीफ

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषणों, प्रेरणादायक नारों एवं आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से गुरु नानक के त्याग, बलिदान, आदर्शों और मानवता के संदेश को प्रस्तुत किया।
गुरु नानक जयंती पर भाषण के माध्यम से छात्रा श्रेया ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और छात्र तावी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुति में छात्रा अदिति ने मां गंगा और छात्र अमर्त्य जायसवाल ने गुरु नानक देव जी की वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन आराध्या और मानस ने किया।
प्रधानाचार्य शर्मिला दास गुप्ता ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से एकता, समानता, ईमानदारी, प्रेम और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के आदर्शों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन और व्यवहार में आत्मसात करें। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा, दान, पवित्रता और सद्भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य फैजान खान, आईटी हेड शिवकरन पाल, संयोजिका संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, अजय सिंह, शाहीन खान, अंसारी मिंजा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button