वन स्टाप सेन्टर का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण

वन स्टाप सेन्टर का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण
रायबरेली, 23 नवम्बर 2026
मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली सै० माऊज बिन आसिम के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा आज वन स्टाप सेन्टर, रायबरेली का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने सेन्टर मैनेजर आस्था ज्योति से वन स्टाप सेन्टर की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सेन्टर मैनेजर द्वारा केन्द्र में पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं से अवगत कराया गया।
सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि महिलाओं से संबंधित किसी भी समस्या के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर उसे तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि केन्द्र में आने वाली नवागंतुक बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही नियमानुसार चिकित्सकीय एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता तथा दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उन्हें समुचित सहायता एवं संरक्षण मिल सके।
निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर साधना श्रीवास्तव, केस वर्कर ज्ञाना यादव एवं एमटीएस आकाशदीप सोनकर उपस्थित रहे।



