सैय्यद गुफरान हैदर को सौंपी गई राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सैय्यद गुफरान हैदर को सौंपी गई राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
रायबरेली। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सैय्यद गुफरान हैदर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति व्यक्त किया आभार, बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने का लिया संकल्प
रायबरेली: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सैय्यद गुफरान हैदर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण सांगठनिक दायित्व के लिए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद गुफरान हैदर ने पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है।
मीडिया को जारी अपने बयान में सैय्यद गुफरान हैदर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है और प्रदेश स्तर की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसके लिए पूर्णतः समर्पित हैं। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय लोकदल के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलनवाज खान जी तथा सहयोगी साथी प्रदेश महासचिव श्री जितेंद्र सिंह जी का हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
अपनी आगामी सांगठनिक कार्ययोजना साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के सभी जनपदों में प्रकोष्ठ एवं बूथ स्तर पर पार्टी की जड़ों को और अधिक मजबूत करना होगी। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय की विचारधारा और नेतृत्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।



