जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन
लालगंज, रायबरेली। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चिकमंडी, लालगंज में किया गया।
प्रतियोगिता में यूपी बोर्ड में अध्ययनरत कक्षा 6 से 12 तक के 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद 16 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
चयनित सभी खिलाड़ी आगामी 16 सितंबर को लखनऊ में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रायबरेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों मे
संदीप, शिफा कुलसुम, प्रियांश मौर्य, वंश मौर्य, सुष्मिता सोनकर, राधिका तिवारी, संस्कार, अब्दुल्ला ऑलवेज, अदिति, निर्भय, कैश कश्यप, अंशु साहू, रामगोपाल और रोहित, आरम्भ शुक्ला का चयन किया गया!
इन खिलाड़ियों के चयन होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह,माध्यमिक खेलकूद संघ के सचिव अजय सिंह चंदेल, ताइक्वांडो जिला सचिव डॉ. अताउर रहमान, डिंपी तिवारी, संतलाल,खेल शिक्षक सदानन्द,मोहम्मद अनीस, महताब आलम,अमान मंसूरी, ऐमन,अरविन्द सोनकर,जितेंद्र प्रजापति, चंद्र प्रकाश तिवारी, सुयश शुक्ला सहित अन्य ने शुभकामनाएं दिया!



