लखीमपुर खीरी को मिला नया मुख्य विकास अधिकारी, योगानंद पांडेय संभालेंगे जिम्मेदारी

लखीमपुर खीरी को मिला नया मुख्य विकास अधिकारी, योगानंद पांडेय संभालेंगे जिम्मेदारी
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के स्थानांतरण के बाद जनपद की विकास व्यवस्था की कमान अब योगानंद पांडेय को सौंपी गई है। उन्हें लखीमपुर खीरी का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। योगानंद पांडेय जल्द ही जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद का कार्यभार संभालेंगे।
नए मुख्य विकास अधिकारी के सामने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
इसके अलावा विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, योजनाओं की जमीनी स्थिति की निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की भी चुनौती होगी। कार्यभार संभालने के बाद अब जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लोगों की निगाहें नए CDO की कार्यशैली पर रहेंगी।



