#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

गोला पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोला पुलिस ने एक आरोपी को करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को थाना गोला पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम महमदपुर के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राजीव कुमार पुत्र शिव दयाल निवासी ग्राम दौलतगंज, थाना गोला के कब्जे से प्लास्टिक की पिपिया में करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोला में मुकदमा अपराध संख्या 365/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button