#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

पलिया पुलिस ने 107.26 ग्राम स्मैक व 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर किया बरामद

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी।पलिया अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया गया। बरामद ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर की रात कार्रवाई के दौरान पियूष मिश्रा उर्फ बिहारी निवासी मोहल्ला किसान-2, पलिया तथा छोटे उर्फ भूरा निवासी थारूपुरवा, पलिया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पियूष के कब्जे से 54.40 ग्राम ब्राउन शुगर और 75.90 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, जबकि छोटे उर्फ भूरा के कब्जे से 52.86 ग्राम ब्राउन शुगर और 71.35 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पलिया में मुकदमा अपराध संख्या 274/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दूबे के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Back to top button