#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गौरीफंटा में 4.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार

गौरीफंटा में 4.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 4.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को गौरीफंटा-चंदनचौकी मार्ग पर बनकटी मोबाइल टावर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार प्रमोद कुमार राना निवासी बनकटी, थाना गौरीफंटा तथा विनय चौधरी निवासी धनगढ़ी, जिला कैलाली, नेपाल को पकड़ा गया। तलाशी में प्रमोद के कब्जे से 1.41 ग्राम और विनय के कब्जे से 1.87 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा बाइक के बैट्री बॉक्स से 1.53 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गौरीफंटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में की गई। संयुक्त टीम में गौरीफंटा पुलिस के साथ 39वीं वाहिनी एसएसबी के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button