#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा गोला

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा गोला

अशोक चौराहे से ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा, कृष्ण वाटिका में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। नगर में जगह-जगह गणेश उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में अशोक चौराहे से भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा अशोक चौराहे से शुरू होकर स्टेशन रोड, लखीमपुर रोड और नगर पालिका होते हुए कृष्ण वाटिका पहुंची। यहां पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

शोभायात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी शामिल रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा में सहभागिता की और कृष्ण वाटिका पहुंचकर विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना के अवसर पर पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने गणेश चतुर्थी की सभी नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं।

भव्य शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया।

Related Articles

Back to top button