बीसीएम ग्रुप का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, ‘नवकार सिटी’ की प्री-लॉन्चिंग
पाली। राजस्थान ब्यूरो समरथाराम सुंदेशा की विशेष रिपोर्ट।

बीसीएम ग्रुप का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, ‘नवकार सिटी’ की प्री-लॉन्चिंग

पाली में चैनल पार्टनर्स का सम्मान, लक्ष्य हासिल करने वाले कार्यकर्ताओं को सोना, चांदी और घरेलू उपकरण देकर किया पुरस्कृत
पाली। राजस्थान ब्यूरो समरथाराम सुंदेशा की विशेष रिपोर्ट।
पाली स्थित रोटरी भवन में बीसीएम ग्रुप की ओर से चैनल पार्टनर्स का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुमेरपुर क्षेत्र के पोमावा में ग्रुप की 51वीं योजना ‘नवकार सिटी’ की प्री-लॉन्चिंग भी की गई। समारोह में ग्रुप से जुड़े कार्यकर्ताओं, चैनल पार्टनर्स और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ जंक्शन के पूर्व प्रधान मंगलाराम देवासी रहे। समारोह में लक्ष्य पूरा करने वाले कार्यकर्ताओं एवं पार्टनर्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोना, चांदी, 1 टन एसी और कूलर सहित विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा और उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर मगराज जैन ने कहा कि बीसीएम ग्रुप निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने वर्ष 2028 तक पाली का सबसे बड़ा ग्रुप बनने का लक्ष्य व्यक्त किया। राहुल जैन, पाली, एवं आशीष संकलेचा ने भी कार्यकर्ताओं और चैनल पार्टनर्स का उत्साहवर्धन किया। समारोह में बंकट मालवीय, रवि सोलंकी, रमेश सिरोही, माला शर्मा और चुन्नीलाल सीरवी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मंच का संचालन रमेश बाहेती और पारस भाटी ने किया। वहीं लाल सिंह भाटी, पिंटू फुलवारी, भवानी सिंह, नरेंद्र सोलंकी और प्रतीक ने अतिथियों का सम्मान किया।
आयोजन में शामिल सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और चैनल पार्टनर्स के लिए चाय-नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में जालोर से पत्रकार समरथाराम सुंदेशा के साथ हंजारीमल देवासी, पुखराज गहलोत, भुराराम देवासी और प्रेमाराम देवासी भी उपस्थित रहे। समारोह के माध्यम से बीसीएम ग्रुप ने अपने चैनल पार्टनर्स के साथ बेहतर संबंधों, कार्यकर्ताओं के सम्मान और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




