#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलने की आशंका

शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी -सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामापुर निवासी दिनेश वर्मा की फर्नीचर की दुकान ‘त्रिवेणी अलमीरा’ में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधानसभा क्षेत्र-142 से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के आवेदक प्रत्याशी इंजीनियर मिर्जा शेंखू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी ली।

प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। वास्तविक नुकसान की स्थिति सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button