#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भैंसों से भरी DCM पकड़ी, हाईवे पर जुटी भीड़

भैंसों से भरी DCM पकड़ी, हाईवे पर जुटी भीड़
मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर RP इंटर कॉलेज के पास ग्रामीणों ने रोका वाहन

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

मोहम्मदी, खीरी। शंकरपुर चौराहा से पहले RP इंटर कॉलेज के पास रविवार को भैंसों से भरी एक DCM को ग्रामीणों ने रोक लिया। वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ और सड़क पर खड़े कई वाहन दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तीन DCM में भैंसें ले जाई जा रही थीं, जिनमें से एक वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो अन्य वाहन मौके से निकल गए। पकड़ी गई DCM में करीब 25 भैंसें होने की बात सामने आ रही है।

पकड़ी गई DCM को पुलिस शंकरपुर चौराहा चौकी ले गई है। वाहन का नंबर UP25K T0296 बताया गया है।

वहीं, जिन लोगों की भैंसें हाल में चोरी हुई हैं, उनसे चौकी पहुंचकर भैंसों की पहचान करने की अपील की जा रही है। हालांकि भैंसों के चोरी होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button