#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस व चोरी का सामान बरामद

पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस व चोरी का सामान बरामद

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी।थाना फरधान और नीमगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी जिले के कई थानों में दर्ज चोरी समेत अन्य मुकदमों में वांछित थे। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, फरधान क्षेत्र में बेल रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसरत अली उर्फ छोटा तालिब (24) निवासी गौरिया, थाना फरधान और अमान खान उर्फ मान (25) निवासी पठाननपुरवा, थाना फरधान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा व एक मिस कारतूस, करीब 20 मीटर छिला हुआ कॉपर का तार और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद चोरी का सामान थाना फरधान और नीमगांव क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ फरधान, नीमगांव, मितौली, मैगलगंज, मोहम्मदी और सदर कोतवाली समेत विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। हसरत अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और चोरी से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं अमान खान के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ के संबंध में थाना फरधान में मु0अ0सं0 388/2026, धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में फरधान थानाध्यक्ष निराला तिवारी  के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा नीमगांव थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम  के नेतृत्व में संयुक्त टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button