#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

महाराणा प्रताप चौराहे का सपना हुआ साकार, 20 अक्टूबर को होगा भव्य उद्घाटन

महाराणा प्रताप चौराहे का सपना हुआ साकार, 20 अक्टूबर को होगा भव्य उद्घाटन

पूरनपुर। अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा पूरनपुर की पांच साल पुरानी मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। स्टेशन चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौराहा करने और वहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए वर्ष 2020 के अंत में शुरू हुआ प्रयास अब मूर्ति स्थापना की दिशा में आगे बढ़ चुका है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता जी के सहयोग और क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाज के लोगों के आशीर्वाद से प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

सात युवाओं से शुरू हुआ था अभियान

अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा पूरनपुर की टीम की शुरुआत सात युवाओं से हुई थी। इनमें ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया, ठाकुर प्रज्वल तोमर, ठाकुर उद्देश्य जादौन, ठाकुर सिद्धांत जादौन, ठाकुर अखंड प्रताप सिंह, ठाकुर चमन भदोरिया और ठाकुर सनी सिंह शामिल थे।

इन युवाओं ने करीब पांच वर्ष पहले स्टेशन चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौराहा करने और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई थी। समय के साथ यह मांग समाज के लोगों के सहयोग से आगे बढ़ती गई और अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

20 अक्टूबर को दशहरे पर होगा भव्य उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य उद्घाटन 20 अक्टूबर को विजयदशमी के पर्व पर किया जाएगा। इस अवसर पर शस्त्र पूजन, भंडारा और आतिशबाजी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। आयोजकों का कहना है कि उद्घाटन को सर्व समाज के सहयोग से एक विशाल त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा।

भूमि पूजन में शामिल हुए सैकड़ों लोग

भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय विधायक बाबूराम पासवान जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री अपूर्व सिंह जी, नरेश पाल सिंह चौहान जी, वीरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव जी, संजय सिंह तोमर, सुखबीर सिंह भदोरिया, इंद्रेश प्रताप सिंह, ओमपाल सिंह, चमन सिंह, बीपी सिंह, रवि चौहान, बृजेश तोमर, विपिन सिंह, जितेंद्र सिंह जी, विचित्र सिंह जी, हरिओम सिंह जी, अमित शाह जी, सुनील सिंह जी, सोनू सिंह, रुलिया, रामू सिंह, पंकज सिंह, शिवपाल सिंह, तेजपाल सिंह चौहान, सतीश सिंह, सिद्धांत सिंह, रमन सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद्र सिंह तोमर, बॉबी, अशोक सिंह तोमर, ठाकुर कौशलेंद्र भदोरिया, सत्यपाल सिंह चौहान, रितेश सिंह, मुन्ने सिंह, जयवीर सिंह चौहान, भीम सिंह, श्याम सिंह, अंकित सिंह, ऋषभ सिंह, अनूप सिंह, नवीन सिंह, अर्पित भदोरिया, सोनू सिंह, अंश ठाकुर, हर्ष जादौन, नितेश चौहान, संजय सिंह, पिंकू, सत्येंद्र सिंह, अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह, संजीव सिंह, राजू सिंह, सत्यवान सिंह, जसवंत सिंह, रजनीश सिंह, सज्जन सिंह, प्रभाकर सिंह, दिवाकर सिंह, आलोक सिंह तोमर, पियूष तोमर, तुषार तोमर, हर्षित तोमर, प्रबल तोमर, विजय सिंह ठाकुर, विधि, ओम सिंह चौहान, अमन सिंह, आशीष सिंह, सिद्धांत सिंह, पीयूष सिंह, संजू सिंह, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

समाज के सहयोग से पूरा हुआ संकल्प

ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया ने कहा कि यह कार्य सभी बड़ों के आशीर्वाद, गौ माता की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले सात युवाओं ने जो संकल्प लिया था, वह आज मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता जी, क्षत्रिय समाज और सर्व समाज के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button