एनएसपीएस त्रिपुला में शिक्षक दिवस पर हुआ शिक्षकों का सम्मान, जन्माष्टमी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

एनएसपीएस त्रिपुला में शिक्षक दिवस पर हुआ शिक्षकों का सम्मान, जन्माष्टमी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्रिपुला में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षक दिवस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिला दास गुप्ता ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बेस्ट हाउस मेम्बर अवार्ड के लिए विवेकानंद हाउस से शिक्षक राम मिलन, आजाद हाउस से रामदेव, राधाकृष्णन हाउस से ऋतुराज तथा सुभाष हाउस से सूर्य प्रताप को सम्मानित किया गया। बेस्ट हाउस इंचार्ज का पुरस्कार सुभाष हाउस के इंचार्ज बी.एस. त्रिवेदी को मिला। डायनमिक टीचर अवार्ड राकेश अवस्थी तथा को-करिकुलर एक्टिविटी टीचर अवार्ड शाहीन खान को प्रदान किया गया।
इसी क्रम में 100 प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार शिक्षक प्रमोद अवस्थी और राम मिलन को मिला। बेस्ट क्लास टीचर अवार्ड जूनियर विंग में संतोष त्रिवेदी, सेकेंडरी विंग में ऋतुराज श्रीवास्तव और सीनियर सेकेंडरी विंग में अवधेश शर्मा को प्रदान किया गया। विंगवार सर्वाधिक औसत अंक प्राप्त करने वाले शिक्षकों में जूनियर विंग से मंजरी श्रीवास्तव, सेकेंडरी विंग से ऋतुराज शर्मा तथा सीनियर सेकेंडरी विंग राम किशोर को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या शर्मिला दास गुप्ता ने सभी को जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं। विद्यार्थियों की सफलता और भविष्य में नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना ही शिक्षक की वास्तविक गुरु दक्षिणा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का ज्ञान, मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य को आकार देता है।
वहीं जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पावस शर्मा, कृतिका, यशवर्धन, इशानी वर्मा, मानस, ऋषि श्रीवास्तव, शिवान्या सोनी, अनिका सोनकर, हितार्थ सिंह और रक्षा गुप्ता ने प्रस्तुतियां दीं। यश दीक्षित ने बांसुरी वादन से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की विभिन्न भूमिकाओं का अनुभव भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, शुभी सिंह, शाहीन खान, अजय राज सिंह, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



