अवधेश द्विवेदी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान

अवधेश द्विवेदी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी -भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों के साथ-साथ जनमानस से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और मजबूत करने में जुटें। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर वर्ष 2027 में जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी, ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है।
गुरुवार को नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने यह बात कही। छोटी काशी में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि जिले में संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मजबूत संगठन के बल पर वर्ष 2027 में भाजपा जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का पालिका सभागार में स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छोटी काशी की राष्ट्रवादी जनता इस बार अपने मतों से इतिहास रचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में निघासन विधायक शशांक वर्मा, वरिष्ठ नेता सुर्जन लाल वर्मा, नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गुरमीत कौर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित अवस्थी, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ठाकुर प्रसाद गंगवार, नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, राजेश राठौर, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, सभासद एसपी चौहान, गीता राठौर, शाहिद अंसारी, रज्जन खान, धर्मेंद्र बाल्मीकि, हरिओम वर्मा, दानिस राइन, राजेश वर्मा, आशीष अवस्थी, सुरेश जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



