#SvasJsNewsदेशब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी पर गुरलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य आयोजन, टेकरी के हनुमान जी आश्रम की ओर से बांटे गए उपहार व प्रसाद

शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी पर गुरलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य आयोजन, टेकरी के हनुमान जी आश्रम की ओर से बांटे गए उपहार व प्रसाद

रिपोर्ट – सत्यनारायण सेन, गुरलां

भीलवाड़ा/गुरलां।ग्राम गुरलां स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बड़ा) में आज 05 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस दोहरे उत्सव में गांव के सम्मानित वशिष्ठ ग्रामवासियों, प्रबुद्ध शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज के जीवन में शिक्षकों के सर्वोच्च महत्व को रेखांकित करना तथा उन्हें सम्मान देने का संदेश प्रसारित करना था।

महंत पुनीत दास त्यागी जी का मिला विशेष आशीर्वाद इस विशेष अवसर पर टेकरी के हनुमान जी (हनुमान चौकी आश्रम, गुरलां) के महंत पुनीत दास त्यागी की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि गणों और शिक्षकों को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महंत श्री की प्रेरणा से गुरलां ग्राम के समस्त पांच (5) स्कूलों में बच्चों और स्टाफ के लिए केले का प्रसाद वितरित करवाया गया।

प्रधानाचार्य नीलम पुरोहित, समस्त विद्यालय प्रशासन और ग्रामवासियों ने इस पुनीत कार्य, आशीर्वाद और सहयोग के लिए महंत पुनीत दास त्यागी जी व हनुमान चौकी आश्रम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। सभी के साझा सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ|

Related Articles

Back to top button