#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़भारतीय रेल

रात के अंधेरे में मालगाड़ी की चपेट में आए तीन बैल, दो की मौत

रात के अंधेरे में मालगाड़ी की चपेट में आए तीन बैल, दो की मौत

मढा खुर्द  कला के पास रेलवे अंडरपास की घटना से मचा हड़कंप  रेलवे कर्मचारियों ने एक बैल के जीवित होने की दी जानकारी

पीलीभीत /पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के मढा खुर्द कला गांव के पास रेलवे अंडरपास से लगे स्थान पर रात के समय मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बैलों की मौत हो गई, जबकि एक बैल जीवित मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

रेलवे कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात में मालगाड़ी आने के दौरान तीन बैल उसकी चपेट में आ गए थे। हादसे में दो बैलों की मौत हो गई, जबकि एक बैल के जीवित होने की जानकारी रेलवे कर्मचारियों ने दी है।

घटना के बाद रेलवे की पगडंडी के नीचे एक मृत बैल का फोटो सामने आया। वहीं, दो अन्य बैलों के पानी में पड़े होने की जानकारी मिली थी। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर तीन बैलों की पुष्टि की, जिनमें दो की मौत और एक के जीवित होने की बात बताई गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

घटना की पूरी परिस्थितियों और मालगाड़ी की चपेट में आने की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग से होना बाकी है।

 

 

Related Articles

Back to top button