थाना मंडी पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी, वारण्टी अभियुक्त को दबोचा…

थाना मंडी पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी, वारण्टी अभियुक्त को दबोचा…
इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार कस रहा शिकंजा….
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना मंडी पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व एवं रणनीतिक योजना के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस टीम ने चेकिंग व दबिश के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर 01 वारण्टी अभियुक्त रिहान खान पुत्र शेख निवासी पीर वाली गली नंबर 16, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर को उसकी गली से ही गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। बताया गया कि अभियुक्त अपराध से संबंधित संबंधित दहेज प्रतिषेध अधिनियम में माननीय न्यायालय सिविल जज जुडिशल एफटीसी सहारनपुर द्वारा वांछित था। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राणा के थाना मंडी में कार्यभार संभालने के बाद से ही अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व में थाना मंडी पुलिस टीम द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मज़बूत हुई है। उनकी इस सक्रियता और तत्परता की आम जनता में भी जमकर प्रशंसा हो रही है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तार करने वाली सराहनीय टीम मे शामिल 1. प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा थाना मंडी 2. उपनिरीक्षक सुशील पंवार थाना मंडी 3. हेड कांस्टेबल 672 प्रदीप कुमार थाना मंडी 4. कांस्टेबल 1600 मनोज आर्य थाना मंडी शामिल रहे।



