नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर—सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस ने 150 ग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार

नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर—सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस ने 150 ग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों और अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना मंडी पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक मंडी वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में थाना मंडी पुलिस टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान असद पुत्र मेहरबान, निवासी पीर वाली गली, गली नं0 21, मंडी समिति रोड, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है, जिसे पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मंडी समिति परिसर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसके आधार पर थाना मंडी में मु0अ0सं0 548/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की गहराई से जाँच कर रही है और विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें उसके विरुद्ध थाना कोतवाली मंडी में मु0अ0सं0 256/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट और मु0अ0सं0 152/2026 धारा 305ए/317(2) बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक श्री जगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल 1269 धीरज मावी और कांस्टेबल 2256 प्रेम कुमार शामिल रहे।
थाना मंडी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और उनका स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशा तस्कर को पनपने नहीं दिया जाएगा।



