फ्री में सामान मांगने पर पुलिसकर्मियों की दबंगई दुकानदार को बुरी तरह पीटा, दुकान में मचाया तांडव इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस पर मुफ्तखोरी और गुंडागर्दी के लगाए गंभीर आरोप

फ्री में सामान मांगने पर पुलिसकर्मियों की दबंगई दुकानदार को बुरी तरह पीटा, दुकान में मचाया तांडव इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस पर मुफ्तखोरी और गुंडागर्दी के लगाए गंभीर आरोप
मुरादाबाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र से पुलिस की दबंगई का एक हैरान करने वाला और शर्मनाक वाली वायरल वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मुरादाबाद पुलिस महकमे पर सवाल खड़े कर दिए हैं यहां एक स्थानीय दुकानदार ने दो पुलिसकर्मियों पर फ्री में सामान मांगने, पैसे मांगने पर बर्बर पिटाई करने और दुकान में तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है पीड़ित नरेंद्र कुमार, जो रामगंगा बिहार फेस-2 स्थित चटोरी गली में किराना और खाद्य सामग्री की दुकान चलाते हैं उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे दो वर्दीधारी पुलिसकर्मी उनकी दुकान पर पहुंचे उन्होंने दाल मंगवाई और जब नरेंद्र ने पैसे मांगे, तो पुलिसवालों ने कहा अभी दे देंगे, पुलिस से पैसे मांगता है?नरेंद्र ने जब विनम्रता से कहा कि वह हर ग्राहक से पैसे लेता है, तब पुलिसकर्मी भड़क गए। कुछ देर बाद चार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और सबने मिलकर दुकानदार को घेर लिया। पीड़ित के अनुसार, छह पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे थप्पड़ों, लातों और डंडों से बुरी तरह पीटा, दुकान का सारा सामान गिरा दिया और कई पैकेट फाड़ डाले नरेंद्र ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मारपीट से उसकी दुकान में हजारों रुपये का नुकसान हुआ और ग्राहकों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी डरा-धमकाकर भगा दिया सूत्रों ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा और रातभर सदमे में रहा। अगली सुबह उसने अपने परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने को बोला नरेंद्र का आरोप है कि कहा गया बहुत बोल रहा है, जेल भिजवा देंगे इलाके के लोगों ने भी पुलिस की इस गुंडागर्दी की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी का रौब दिखाकर आम दुकानदारों से फ्री में सामान मांगते हैं, और विरोध करने वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।स्थानीय व्यापारियों में घटना के बाद भारी रोष है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे थाना घेराव और व्यापार बंद आंदोलन करेंगे सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद तक पहुंच चुकी है और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। उधर, पीड़ित नरेंद्र ने कहा मैं आम इंसान हूं रोजी-रोटी के लिए मेहनत करता हूं। लेकिन अगर वर्दी वाले ही जबरन मारपीट करेंगे तो इंसाफ कौन देगा? मैं तब तक शांत नहीं बैठूंगा जब तक इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती फिलहाल यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर भी पुलिस की इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगें तो आम आदमी किससे उम्मीद रखे?



