नशे के नेटवर्क पर डीएम-एसपी सख्त, सीमावर्ती इलाकों से मेडिकल स्टोर तक कसेगा शिकंजा

नशे के नेटवर्क पर डीएम-एसपी सख्त, सीमावर्ती इलाकों से मेडिकल स्टोर तक कसेगा शिकंजा
गुप्त सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश, नशीली दवाओं की बिक्री पर भी रहेगी कड़ी नजर
डीएम-एसपी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, बोले- नशे के नेटवर्क पर कसें शिकंजा
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी, 31 अगस्त। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ.ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नारकोटिक्स पदार्थों के अवैध निर्माण, संचरण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश के लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्रवाई करें। बैठक का संचालन एएसपी (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने किया।



