तीन किशोरियां लापता, पुलिस तलाश में जुटी

तीन किशोरियां लापता, पुलिस तलाश में जुटी
बदायूं। कुंवर गांव थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक, तीनों शनिवार 29 अगस्त को कुंवर गांव के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी और दवा लेने गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं।
लापता किशोरियों में दीपाली (22), दीक्षा (16) और निकिता (17) शामिल हैं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुभाष चंद आर्य को सौंपी गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश के साथ-साथ तीनों किशोरियों के सकुशल बरामद होने के लिए जानकारी जुटा रही है।
परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है और सभी को तीनों के जल्द सकुशल वापस लौटने का इंतजार है।



