#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

दरी नगरा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर धरना जारी, सचिव-प्रधान के पहुंचते ही नारेबाजी

दरी नगरा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर धरना जारी, सचिव-प्रधान के पहुंचते ही नारेबाजी

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दरी नगरा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को धरना स्थल पर सचिव और ग्राम प्रधान के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की।

धरना दे रहे लोगों ने पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने और लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सचिव और ग्राम प्रधान के विरोध में नारे भी लगाए।

ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों की जांच कराई जाए और यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल मामले को लेकर गांव में धरना जारी है।

Related Articles

Back to top button