#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

जलभराव से हाहाकार, घुटने भर गंदे पानी में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

जलभराव से हाहाकार, घुटने भर गंदे पानी में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव ,पीलीभीत

पूरनपुर, पीलीभीत। विकास खंड पूरनपुर के ग्राम पंचायत निजामपुर उर्फ लाह में पिछले कई दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नालियों की सफाई न होने से नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है।

इससे सबसे ज्यादा परेशानी उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और राहगीरों को हो रही है। स्कूली बच्चे रोजाना घुटनों तक भरे गंदे पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे उनमें संक्रामक बीमारी फैलने और फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो नाली की सफाई कराई गई और न ही जल निकासी का कोई स्थायी समाधान निकाला गया। लगातार पानी बहने से मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराकर जलभराव से निजात दिलाई जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए।

Related Articles

Back to top button