खेत में कलीम का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

खेत में कलीम का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में पठानन पुरवा और लखनियापुर के बीच खेतों में पठानन पुरवा निवासी कलीम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मामले की जानकारी मिलते ही पढ़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कलीम की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों के बीच उसे पुलिस का मुखबिर बताए जाने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कलीम खेत तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। हत्या की आशंका समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कलीम की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



