#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और शांतिपूर्वक संपन्न, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और शांतिपूर्वक संपन्न, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

पीलीभीत/ पूरनपुर– पूरनपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत _नजीरगंज दुर्जनपुर कला_ में आज ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी ही अकीदत, एहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया।

सुबह से ही गांव को हरे परचमों, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह ठीक 7:00 बजे आशिकाने रसूल गांव की *नूरी मस्जिद* पर जमा हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस पूरे गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए *दोपहर 11:00 बजे वापस नूरी मस्जिद आकर* शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

पूरे रास्ते “सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा” के नारों से गांव गूंजता रहा। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूलों की बारिश कर जुलूस का इस्तकबाल किया। उलेमाओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत पर रोशनी डालते हुए अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया।

_जुलूस में मुख्य रूप से मौजूद रहे -_
सपा नेता _मोहम्मद नौशाद गाजी_, जिला पंचायत सदस्य _नसीमुद्दीन_, पूर्व प्रधान _उबेद_, _बेग अहमद रजा_, _तौकीद गाज़ी_, _रूकसाद गाज़ी_ सहित सैकड़ों की तादाद में बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे।

जुलूस को _शांतिपूर्वक संपन्न_ कराने के लिए स्थानीय _पुलिस प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद रहा_ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

अंत में नूरी मस्जिद पर ही मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई और तबर्रुक तकसीम किया गया।

Related Articles

Back to top button