#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

दुर्गापुरवा मोड़ पर बाइक को बचाने में गहरे गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

दुर्गापुरवा मोड़ पर बाइक को बचाने में गहरे गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, निघासन दुर्गापुरवा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चालक को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

बताया गया कि कार चालक निघासन की ओर जा रहा था। दुर्गापुरवा मोड़ के पास सामने से अचानक बाइक आने पर बाइक को बचाने के लिए चालक ने कार का स्टीयरिंग मोड़ दिया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से चालक को कार से बाहर निकाला गया। वहीं, पानी में फंसी कार को बाद में जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद बाइक सवार मौके से चला गया। कार उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में पंजीकृत बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम और चेतावनी संकेतक लगाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button