पंचमुखी बालाजी मंदिर से रवाना हुई भव्य सद्भावना डाक कांवड़, रवि गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

पंचमुखी बालाजी मंदिर से रवाना हुई भव्य सद्भावना डाक कांवड़, रवि गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
करीब 100 कांवड़ यात्री गोदावरी से जल लेकर दौड़ते हुए पहुंचेंगे छोटी काशी, भगवान महादेव का करेंगे जलाभिषेक
ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी– पलिया खीरी सावन के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर पलिया विधानसभा क्षेत्र के मकनपुर से द्वितीय भव्य सद्भावना डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। प्रहलाद लोधी के नेतृत्व में करीब 100 कांवड़ यात्री इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत पंचमुखी बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना और भगवान के दर्शन के बाद हुई। इसके बाद कांवड़ यात्री गोदावरी के लिए रवाना हुए। वहां से जल भरकर कांवड़ यात्री दौड़ते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
भारत-नेपाल सीमा पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान एसएसबी, कस्टम, पुलिस, नेपाल सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुदीप थापा, श्रवण देउवा, राम प्रकाश भास्कर, राजकुमार राठौर और नागेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ डाक कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।
सद्भावना डाक कांवड़ यात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया। कांवड़ यात्रियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया



