#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

छोटी काशी में शिवभक्तों और कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा

छोटी काशी में शिवभक्तों और कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा
 

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला, लखीमपुर खीरी

गोला गोकर्णनाथ खीरी पावन श्रावण मास के चौथे सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पौराणिक शिव मंदिर में कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, अपर जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से छोटी काशी गूंज उठी। प्रशासनिक अधिकारियों और पालिकाध्यक्ष द्वारा कांवड़ियों का स्वागत किए जाने से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

कांवड़ियों की सेवा, सुरक्षा और स्वागत का यह भाव श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button