निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
बरेली। सिरौली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे के पिता जितेंद्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बरेली को लिखित शिकायत दी है।
शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि इलाज में कथित लापरवाही के चलते उनके बेटे की जान चली गई। उनका कहना है कि इलाज के दौरान जमा पूंजी भी खर्च हो गई और अब परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाने के साथ धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ बरेली डॉ. विश्राम सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना के तथ्यों और लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
सीएमओ के अनुसार, जांच टीम मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।



