जनगणना 2027 में जाति की सही प्रविष्टि को लेकर यादव समाज का जागरूकता कार्यक्रम

जनगणना 2027 में जाति की सही प्रविष्टि को लेकर यादव समाज का जागरूकता कार्यक्रम
मुरादाबाद के मुंढापांडे स्थित बने आयुष इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 में जाति की सही प्रविष्टि को लेकर यादव समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के लोगों को जनगणना के दौरान अपनी जाति की सही और स्पष्ट प्रविष्टि दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय यादव सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट रहे। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जनगणना में जाति संबंधी सही जानकारी दर्ज कराने को लेकर चर्चा की।मुख्य अतिथि अशोक यादव एडवोकेट ने कहा कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपनी जाति की जानकारी स्पष्ट और सही रूप से दर्ज कराए। यदि किसी व्यक्ति की जाति यादव है तो जाति के कॉलम में ‘यादव’ ही दर्ज कराया जाए, ताकि समाज के आंकड़ों में एकरूपता बनी रहे और यादव समाज की वास्तविक जनसंख्या का सही आकलन हो सके।उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के आंकड़े जुटाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी जानकारी सही रूप से उपलब्ध कराए। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें, ताकि जाति की प्रविष्टि में किसी प्रकार की भ्रम या त्रुटि न रहे।
बीओ,,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रत्यूष यादव एडवोकेट ने कहा कि समाज के लोगों को जनगणना की प्रक्रिया को गंभीरता से समझना चाहिए और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी सही जानकारी दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही जनगणना के आंकड़ों में पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित की जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि जनगणना 2027 के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर भरोसा न करें और अधिकृत प्रक्रिया के तहत ही अपनी जानकारी दर्ज कराएं।इस अवसर पर यादव समाज के अनेक लोग एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बाईट,,अशोक यादव अखिल भारतीय यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष








