#SvasJsNewsउड़ीसादेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

रेखा वर्मा को पुनः भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दी बधाई

रेखा वर्मा को पुनः भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दी बधाई

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
धौरहरा लोकसभा की पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा० रेखा वर्मा जी को पुनः भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने लखनऊ पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि “मा० रेखा वर्मा जी को पुनः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और कुशल नेतृत्व का सम्मान है। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है। उनका सरल एवं सहज व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”

Related Articles

Back to top button