थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सहारनपुर पुलिस द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना क़ुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार त्यागी थाना कुतुबशेर के कुशल नेतृत्व में मानकमऊ चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक चौधरी कुलवंत मलिक एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.08.2026 को 03 वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।*
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तगण का नाम व पता:
अल्ताफ उर्फ तानजी पुत्र मुख्तयार हसन (निवासी: मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर)
संबंधित मामला: वाद संख्या 8011/18, मु.अ.सं. 134/2009, धारा 379/411 भादवि (न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सहारनपुर)।
शाहरुख उर्फ बकरी पुत्र फारुख (निवासी: मोहल्ला गाडोवाला, मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर)
संबंधित मामला: वाद संख्या 8011/18, मु.अ.सं. 134/2009, धारा 379/411 भादवि व वाद सं. 1693/23, मु.अ.सं. 83/2023, धारा 302/201/120बी भादवि (माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सहारनपुर)।
प्रवीन कुमार पुत्र धनीराम (निवासी: ग्राम कोलागढ़, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर)
संबंधित मामला: वाद संख्या 5913/21, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ.नि. श्री चौधरी कुलवंत सिंह मलिक (थाना कुतुबशेर, सहारनपुर)
कांस्टेबल 1913 राजन सिंह (थाना कुतुबशेर, सहारनपुर रिक्रूट कांस्टेबल 1381 अजय कुमार (थाना कुतुबशेर, सहारनपुर)
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



