#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भारत-नेपाल सीमा पर 4.36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर 4.36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार


ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी, 18 अगस्त। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को 4.36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में ‘कवच योजना’ के तहत सीमा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त को थाना गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने डिगनिया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान टीम ने बिनोद प्रसाद भट्ट उर्फ विशाल पुत्र केशव दत्त भट्ट निवासी पाटन नगर पालिका वार्ड-3, जिला बेतड़ी, नेपाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.36 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के संबंध में थाना गौरीफंटा में मुकदमा अपराध संख्या 22/26 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर चालान किया गया।

कार्रवाई में गौरीफंटा थाने के उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार और कांस्टेबल हेमन्त कुमार के साथ एसएसबी की एफ कंपनी गौरीफंटा, 39वीं वाहिनी की टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button