#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का प्रयास कर रहे 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 के पैर मे लगी गोली….


पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का प्रयास कर रहे 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 के पैर मे लगी गोली….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में अपराध नियंत्रण और गोकशी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 18 अगस्त को पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मल्लिहीपुर के पास सूखे तालाब स्थित आम के बाग में कुछ लोग गोकशी की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त—आफताब उर्फ लालू (देहरादून) और अब्दुल बहाव (हरिद्वार)—गोली लगने से घायल हो गए। अब्दुल बहाव पर गैंगस्टर और गोकशी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी नासिर (सहारनपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 2 तमंचे, कारतूस, एक पिकअप गाड़ी, अवैध चाकू, 2 जिंदा गोवंश और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button