#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
नायब तहसीलदार ने संविलियन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

नायब तहसीलदार ने संविलियन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। निघासन के नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने मंगलवार को बम्हनपुर व धर्मापुर संविलियन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर उनके शैक्षिक स्तर को परखा।
उन्होंने विद्यालय में एमडीएम, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शैक्षिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।



