#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकले SDM की गाड़ी पानी में फंसी, हादसा टला

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकले SDM की गाड़ी पानी में फंसी, हादसा टला

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। जिले की नदियों के उफान पर आने से तराई क्षेत्र में बाढ़ का असर बढ़ता जा रहा है। निघासन तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पुरैना गांव का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम यदुवीर सिंह की सरकारी गाड़ी बाढ़ के पानी में फंस गई। पानी भरे रास्ते पर वाहन का पहिया फिसलने से गाड़ी एक तरफ झुक गई। गनीमत रही कि वाहन पलटने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम यदुवीर सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने पुरैना गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानी भरे रास्ते पर वाहन का पहिया फिसल गया और गाड़ी एक तरफ झुक गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद एसडीएम समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

इधर, नदियों का जलस्तर बढ़ने से निघासन तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button